फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य पेज के लिए रोडवेज हड़ताली कर्मचारियों के समर्थन में उतरी बिनैण खाप

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज कर्मचारियों के समर्थन में उतरी बिनैण खाप
विज्ञापन

नरवाना। पिछले 14 दिन से चल रही रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल का सोमवार को बिनैण खाप ने समर्थन कर सरकार को चेताते हुए कहा कि यदि सरकार ने कर्मचारियों की मांगें नहीं मानी तो बिनैण खाप दूसरी खापों को साथ लेकर बड़ा आंदोलन करेगी। खाप प्रधान नफे सिंह ने कहा कि 30-31 अक्टूबर को राज्यव्यापी हड़ताल में बिनैण खाप भी बढ़-चढ़कर भाग लेगी। नैन ने कहा कि यदि मुख्यमंत्री हरियाणा ने समय रहते जन समस्या का समाधान नहीं किया तो नरवाना तहसील की सभी खापों द्वारा मिलकर एक बड़े आंदोलन की घोषणा की जाएगी। खाप ने यह फैसला एक बैठक कर लिया। बैठक को विधायक पृथ्वी नंबरदार, धमतान तपा के पूर्व प्रधान रंगीराम, छज्जूराम, प्रदीप, पूर्व सरपंच बलवान, बसाऊ कलौदा, राजीव, वेदप्रकाश, वजीर, सुभाष ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें