फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू व मलेरियां के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए आशा वर्कर को दिया दायित्व

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। आशा वर्कर की बैठक शुक्रवार को जींद के नागरिक अस्पताल में स्थित पीपी सेंटर में स्वास्थ्य निरीक्षक राममेहर वर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाये जा रहे मलेरिया व डेंगू रोकथाम जागरूकता अभियान की समीक्षा करते हुए आशा वर्कर को लोगों को मलेरिया व डेंगू के बचाव के प्रति जागरूक करने के लिए कहा। राममेहर वर्मा ने कहा कि साफ-सफाई के प्रति जागरूक करने से लोगों को 80 प्रतिशत बीमारियों से बचाया जा सकता है। बारिश के मौसम में अक्सर पानी गंदा हो जाता है जिसके लिए पानी को पीने से पहले उबालकर ठंडा करके पीना चाहिये या फिर क्लोरिन युक्त पानी का प्रयोग करना चाहिए। जहां साफ-सफाई का अभाव होगा वहीं पर मलेरिया, डेंगू व डायरिया जैसी बीमारियां होने से लोगों को उल्टी-दस्त जैसी बीमारियां हो जाती हैं। स्वास्थ्य सुपरवाइजर माया देवी व रामकुमार जांगड़ा ने स्वास्थ्य कर्मचारियों को गर्भवती महिलाओं को पहली तिमाही के अंदर पंजीकृृत करवाने के लिए आह्वान किया ताकि गर्भवती महिलाओं को अच्छी सुविधा के साथ-साथ कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम करके राज्य मे घटते लिंगानुपात में सुधार किया जा सके। इस अवसर पर स्वास्थ्य निरीक्षक रामकुमार जांगड़ा व सुपरवाइजर माया देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें