फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला फांडेशन का रक्तदान शिविर आज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। अमर उजाला फाउंडेशन और महर्षि धधिचि परमार्थ ट्रस्ट द्वारा वीरवार को विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में रोहतक रोड बाईपास स्थित कृषि प्रशिक्षण केंद्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर एडीसी विक्रम, सफीदों के एसडीएम मनदीप कुमार व हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य हर्ष मोहन भारद्वाज मुख्यातिथि होंगे। कार्यकम का आयोजन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सुभाष ढिगाना व मंजू शर्मा के सहयोग से किया जाएगा। सिविल सर्जन डॉ. संजय दहिया ने कहा कि रक्तदान हर व्यक्ति को जीवन में नियमित रूप से करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे नियमित रूप से रक्तदान करते हैं और इससे शरीर में कोई कमजोरी नहीं आती, बल्कि इससे शरीर स्वस्थ होता है। डॉ. दहिया ने कहा कि हमारे द्वारा दान किया गया रक्त किसी की जिंदगी बचा सकता है। ऐसे में हर युवा को इसे आदत बनाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें