अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना। नरवाना के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी को लेकर शहर में बैलगाड़ी लेकर प्रदर्शन किया। सुबह कांग्रेस कार्यकर्ता विश्वकर्मा धर्मशाला में एकत्रित हुए। कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह सुरजेवाला के नेतृत्व में बैनर और होर्डिंग लेकर भगत सिंह चौक, सुभाष चौक और खादी चौक से होते हुए पुरानी मंडी तक बैलगाड़ी प्रदर्शन किया। सुरजेवाला ने कहा कि जब से देश में भाजपा सरकार आई है तब से कच्चे तेल के दाम कम हुए जबकि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। किसानों को अपनी फसलों के उचित दाम नहीं मिल रहे। नहरी पानी, पेयजल और बिजली को लेकर लोगों में हाहाकार मचा है। प्रदेश का किसान, व्यापारी, छोटा दुकानदार और मजदूर वर्ग सरकार की नीतियों से परेशान हैं। सुरजेवाला ने लोगों को पर्याप्त बिजली पानी देने, पैट्रो पदार्थों के दाम घटाने और किसानों तथा छोटे दुकानदारों के कर्जे माफ करने की मांग की। इस अवसर पर जगरूप सिंह सुरजेवाला, विद्यारानी दनौदा, रामपाल उझाना, जियालाल गोयल, एडवोकेट सुशील कौशिक, अनिल आर्य, कैलाश सिंगला, सतबीर दबलैन, रोहताश सिंगला, राजपाल भनवाला, अशोक कक्कड़, कर्मबीर सैनी, राजू पार्षद, राजेंद्र शर्मा, सज्जन सिंगला, दर्शना देवी भीखेवाला, सरदार मनजीत सिंह बब्बर, प्रवीण शर्मा, वीरेंद्र बेलरखा, किताब सिंह नंबरदार हथो, सुरेश वाल्मीकि धनौरी, उमेश रहेजा, कृष्ण चोपड़ा, रामफल नैन, लहना सिंह प्रजापत, संजीव धमतान, मेवा सिंह धीमान, धौला नैन सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।