जींद। पुलिस ने जिला जेल में मोबाइल रखने के आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां से अदालत ने उसे जेल भेज दिया है। जेल उपाधीक्षक ओमप्रकाश ने 24 नवंबर को पुलिस को दी गई शिकायत में बताया था कि जिला कारागार में जेल कर्मियों द्वारा तलाशी अभियान चलाया गया था। अभियान के दौरान जेल में बंद गांव निडाना निवासी प्रवीन उर्फ राणा के पास से मोबाइल सैट बरामद हुआ। जेल कर्मियों ने मोबाइल को कब्जे में ले पुलिस के हवाले कर दिया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने जेल उपाधीक्षक की शिकायत पर कैदी प्रवीन उर्फ राणा के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस पूछताछ के दौरान सामने आया था कि मोबाइल फोन को पहले भारत नगर निवासी नवीन प्रयोग करता था। जो उसके साथ जेल में बंद था। नवीन की जमानत होने के बाद उसने मोबाइल फोन को उनके साथी बंदी गांव निडाना निवासी प्रवीण को दे दिया। पुलिस ने निडाना गांव निवासी नवीन को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। जहां से नवीन को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।