फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकलीफ में : प्रेमानंद

विज्ञापन
विज्ञापन
उचाना में लड़कियों के लिए गुरुकुल खोलने के लिए किया विचार विमर्श
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
उचाना।
गांव उचाना कलां में बाबा दूधाधारी हरिगिरि डेरे के महामंडेलश्वर प्रेमानंद की अगुवाई में ग्रामीणों की बैठक हुई। इसमें ब्रह्मलीन स्वामी गणेशानंद, कृष्णानंद द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र को लेकर देखे गए सपनों को पूरा करने के लिए भविष्य में किए जाने वाले कामों को लेकर चर्चा की गई। इसमें उचाना में लड़कियों के लिए गुरुकुल खोलने को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ। महांडलेश्वर ने कहा कि केंद्र, यूपी में पूर्ण बहुमत वाली भाजपा सरकार है। आरएसएस पर बोलते हुए महांडलेश्वर प्रेमानंद महाराज ने कहा कि आरएसएस वाले कहते है कि हम ही हिंदू है क्या देश की बाकी जनता हिंदू नहीं है। क्या आरएसएस धारण करने वाले ही हिंदू है। उचाना में भी आरएसएस के माध्यम से साधुओं की संस्थाओं को हथियाने का काम किया है। जो की सरासर गलत है। सरकार ने आरएसएस के माध्यम से लुटेरे लोगों के साथ मिलकर साधुओं की संपत्ति पर कब्जा किया हुआ है। प्रशासनिक अधिकारियों ने अपनी सूझबूझ से काम नहीं लिया तो आने वाला समय सरकार के लिए घातक साबित होगा। उन्होंने कहा कि जब साधु समाज से संस्थाओं को फर्जी ट्रस्ट बना कर अपने कब्जे में लिया तो उस समय उचाना की संस्था के पास चार करोड़ 60 लाख रुपये की एफडी थी जो कि सरकार के साथ मिलकर ट्रस्टी पैसे का दुरुपयोग कर चुके है। उचाना पुलिस थाना में इस ट्रस्ट में शामिल लोगों के खिलाफ हेराफेरी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है। इस मौके पर रामकुमार शर्मा, सतपाल श्योकंद, राजेंद्र श्योकंद, रामदिया, चरणा शर्मा, बेदी, दीपक, मोहन, रमेश मौजूद रहे।

09जेएनडी14: उचाना कलां गांव में बाबा दूधाधारी हरिगिरि डेरे में डेरे में आयोजित बैठक में डेरे के मोहतमीम एवं महामंडेलश्वर प्रेमानंद महाराज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें