फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नरवाना में 18 एमएम बारिश, तेज हवाएं चलने से गिरी गेहूं की फसल, उत्पादन होगा प्रभावित

Sat, 18 Mar 2023 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
बूंदाबांदी के बाद चली तेज हवाओं के कारण गिरी गेहूं की फसल। संवाद
विज्ञापन
अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से लुढ़कर 24 पर पहुंचा, दो दिन और मौसम खराब रहने की संभावना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। जिले में नरवाना में शनिवार को 18 एमएम बारिश दर्ज की गई, जबकि अन्य हिस्सों में बूंदाबांदी हुई। इसके साथ ही तेज हवाएं चलने से गेहूं की फसल कई स्थानों पर गिर गई है। गेहूं की फसल गिरने से इसका उत्पादन प्रभावित होगा। शनिवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री से लुढ़कर 24 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तो न्यूनतम तापमान भी 17 डिग्री से गिरकर 15 डिग्री तक पहुंच गया। तापमान गिरने से लोगों गर्मी से भी राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार दो दिन और बूंदाबांदी होने की संभावना है।
जिले में इस समय सरसों की कटाई का कार्य तेजी से चल रहा है। गेहूं की फसल भी पकने की तरफ बढ़ रही है। पहली अप्रैल से गेहूं की फसल भी कटाई पर आ जाएगी। इस समय तेज बारिश से खासकर सरसों की फसल को नुकसान होगा। इसके अलावा तेज हवाओं के कारण गेहूं की फसल भी गिर जाएगी, जिसे उत्पादन काफी प्रभावित होगा। शुक्रवार को सफीदों में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि हुई तथा बारिश भी हुई। इसके अलावा पूरे जिले में बूंदाबांदी हुई। शनिवार को नरवाना में सबसे ज्यादा 18 एमएम बारिश दर्ज की गई। इस समय इतनी तेज बारिश के कारण फसलों पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। सरसों की कटाई का कार्य रुक गया है, वहीं बूंदाबांदी के साथ तेज हवाएं चलने से गेहूं की फसल गिर गई है। इससे गेहूं का उत्पादन पांच से दस प्रतिशत तक प्रभावित हो सकता है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है, क्योंकि मार्च के पहले सप्ताह से ही गर्मी शुरू हो चुकी है। हालांकि इतनी तेज गर्मी अभी नहीं हुई है लेकिन लोगों को दिन में ही पंखे चलाने पड़ रहे हैं। शनिवार को दिन में पंखे नहीं चल पाए क्योंकि तापमान में गिरावट आने से कुछ ठंड बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन और बूंदाबांदी के आसार बने हुए हैं। जिन किसानों ने अपनी सरसों की कटाई कर ली है, वह सरसों को ढकने का इंतजाम करें। गेहूं की फसल में पानी देने से किसान परहेज करें। इसके अलावा फसल में किसी भी प्रकार का स्प्रे इस समय उचित नहीं है। रविवार व सोमवार को भी गरज व चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।
डॉ. राजेश कुमार, मौसम वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र पांडु पिंडारा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें