फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कलाम बाल आश्रम में 18 बच्चे मिले, सीजेएम ने जांचीं सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अमित सिहाग ने शुक्रवार को कलाम बाल आश्रम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान आश्रम में 18 बच्चे मिले। उन्होंने बच्चों को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली और उनकी देखभाल में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और जिला व सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष पूनम सुनेजा के निर्देशानुसार किए गए निरीक्षण के दौरान सीजेएम ने बच्चों से बातचीत की। उन्होंने उनके खाने-पीने, रहने और अन्य सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। आश्रम स्टाफ को निर्देश दिए कि बच्चों के स्वास्थ्य और शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए। उनकी देखभाल में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान सीजेएम अमित सिहाग ने बताया कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश पूनम सुनेजा की अध्यक्षता में 12 दिसंबर 2026 को जींद, नरवाना और सफीदों के न्यायिक परिसरों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा प्रत्येक कार्यदिवस पर विशेष लोक अदालत भी लगाई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें