फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वीं की भौतिक विज्ञान व अर्थशास्त्र की दस हजार विद्यार्थियों ने दी परीक्षा, आठ विद्यार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
12वीं की परीक्षा में पकड़े गए आठ नकलची
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। 12वीं कक्षा की भौतिक विज्ञान और अर्थ शास्त्र की परीक्षा मंगलवार को हुई। इस दौरान उड़नदस्ता टीमों ने आठ विद्यार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा। सात मार्च से हरियाणा शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा शुरू हुई थी। इस दौरान 103 परीक्षा केंद्रों पर 103 सुपरिंटेंडेंट और 103 ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं। परीक्षाओं को लेकर परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में धारा 144 लागू की गई है जो चार अप्रैल तक लागू रहेगी। इस परिधि में पांच या पांच से अधिक लोगों के जमा होने की पाबंदी रहेगी। कोई भी व्यक्ति परीक्षा केंद्रों के आसपास किसी भी प्रकार का कोई हथियार जैसे तलवार, भाला, कुल्हाड़ी, साइकिल चैन, जेली, बरछा, फायर आर्म्स व अन्य हथियार लेकर नहीं जा सकता है। परीक्षा केंद्रों की परिधि में आने वाली फोटो स्टेट की दुकानें भी बंद रहेंगी। परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, पेजर या अन्य कोई संवाद आदान-प्रदान की मशीन लेकर प्रवेश नहीं कर सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें