महिला अपनी ताकत को पहचाने : नैना
जुलाना। जेजेपी नेता और विधायक नैना चौटाला ने शामलो कलां गांव में हरी चुनरी चौपाल कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में सरकार की अनदेखी के कारण सबसे ज्यादा महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। चौटाला ने कहा की यह प्रजातंत्र हैं और इसमें अपना जनप्रतिनिधि चुनने में 50 प्रतिशत हक महिलाओं का हैं इसलिए देश और प्रदेश में सरकार बनाने में महिलाओं की अहम भूमिका रहती हैं। महिलाओं को अपनी ताकत पहचाने की जरूरत है। नैना चौटाला ने कहा की दुष्यंत चौटाला को प्रदेश की कमान सौंपकर महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा सम्मान दिलाएंगी और वे खुद महिलाओं की वकील बनकर हमेशा खड़ी रहेंगी।