फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम ने ली करवट, शाम को चली आंधी व हुई बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
दिनभर खिली रही धूप, शाम को आंधी के साथ हुई बारिश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। सोमवार को दिनभर तेज धूप खिली रही, मगर शाम होते-होते मौसम ने करवट बदला और तेज आंधी के साथ बारिश होने से तापमान में गिरावट आई। दोपहर बाद न्यूनतम तापमान नौ डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री रिकार्ड किया गया। इससे पहले हुई बारिश के बाद मौसम साफ होने से तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही थी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23, शनिवार को 22 और रविवार को 23 डिग्री रहा है। सोमवार को शाम को हुई बारिश के तापमान में गिरावट आएगी और फसल को भी इसका फायदा होगा। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी तेज बारिश होने के आसार हैं। बारिश का गेहूं और सरसों की फसल को फायदा होगा। वीरवार के बाद मौसम साफ होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें