फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर सफ ाई कर्मचारियों ने की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने की नारेबाजी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना। नगर परिषद सफाई कर्मचारी यूनियन के सदस्यों ने मांगों को लेकर शुक्रवार को गेट मीटिंग की। इसके बाद प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। मीटिंग की अध्यक्षता यूनियन के प्रधान राजाराम ने की। कर्मचारियों ने कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने और ठेका प्रथा बंद करने की मांग की। राजाराम ने कहा कि वर्षों से कई कर्मचारी काम कर रहे हैं, जिन्हें पक्का नहीं किया जा रहा। ठेका प्रथा को निरंतर बढ़ाया दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पीपीएफ के नाम पर कच्चे कर्मचारियों के पैसे काटे जा रहे हैं, लेकिन कहां जमा हो रहे है कोई बताने वाला नहीं। उन्होंने बताया कि इन्हीं दिक्कतों को लेकर 18 से बीस फरवरी तक कर्मचारी भूख हड़ताल करेंगे। 27 फरवरी को चडीगढ़ में मुख्यमंत्री के आवास का घेराव किया जाएगा। इस मौके भूपेंद्र सिंह, विनोद, सत्यवान, कृष्ण, सत्यप्रकाश, वीरेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें