फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा कृषि प्रबंधन एवं विस्तार संस्थान में की जाएगी अतिरिक्त सुविधाओं की व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा कृषि प्रबंधन एवं विस्तार संस्थान में की जाएगी अतिरिक्त सुविधाओं की व्यवस्था
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। डीसी अमित खत्री ने बुधवार को हरियाणा के जींद में स्थित एकमात्र कृषि प्रबंधन एवं विस्तार संस्थान का दौरा कर यहां चाहर दीवारी का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि प्रदेश का यह एकमात्र संस्थान है, जहां पर कृषि व्यवसाय से जुड़े किसानों व अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाता है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता नवनीत नैन को निर्देश दिए कि वे एक अल्पकालीन ट्रेंडर आमंत्रित कर चाहर दीवारी का निर्माण का कार्य यथाशीघ्र शुरू करवाएं। इसके लिए 11 लाख रुपये की राशि उपलब्ध हो गई। डीसी ने कहा कि इस संस्थान में सुविधाओं की सही व्यवस्था होनी चाहिए। यहां प्रशिक्षण के लिए आने वाले किसान एवं अधिकारियों को ठहरने जैसी सुविधाएं सही तरीके से मिले, इसके लिए समुचित व्यवस्था की जानी चाहिए। उन्होंने यहां स्थापित क्लास रूम की व्यवस्था को भी देखा और कहा कि सभी क्लास रूमों में नये सिरे से सुविधाओं की व्यवस्था की जानी चाहिए। उन्होंने यहां बने रैस्ट हाऊस भवन पर जाकर मुआयना किया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि यहां सफाई की समुचित व्यवस्था की जानी चाहिए। इस पर संस्थान के निदेशन ने बताया कि संस्थान की चार दिवारी गिरने के कारण यहां आवारा पशु सीधे प्रवेश कर जाते है, जो पौधो इत्यादि को भी नुक्सान पहुंचाते है। डीसी ने इस मौके पर विभाग के बाग को भी, जिसे प्रयोग के तौर पर यहां प्रशिक्षण देने वाले अधिकारियों व किसानों को दिखाया जाता है, इसके सुधारीकरण के लिए भी उन्होंने अधिकारियों को सतर्कता बरते के निर्देश दिए। डीसी ने संस्थान परिसर में लाइटिंग की सही व्यवस्था करवाने की बात स्वीकार की। इस दो मंजिले भवन के निर्माण पर मार्केटिंग बोर्ड द्वारा एक करोड़ 18 लाख रुपये की राशि खर्च की गई है। गौरतलब है कि वर्ष 1982 में यहां एटीआई सेंटर की स्थापना हुई थी। कृषि विभाग की गतिविधियों को जन साधारण तक पहुंचाने के लिए इस सेंटर की स्थापना हुई। वर्ष 2006 में इसे राज्य स्तरीय कृषि प्रबंधन एवं विस्तार संस्थान का दर्जा दिया गया। इस मौके पर उप कृषि निदेशक डॉ. सुरेंद्र मलिक, हमेटी संस्थान के निदेशक जगमेंद्र सिंह नैन, विभाग के सहायक कृषि अभियंता विजय कुंडू, सहायक पौधा संरक्षण अधिकारी अनिल नरवाल, एसडीओ मुकेश मैहला, बलजीत सिंह, तकनीकी सहायक रणजीत सिंह सग्गू व बलजीत सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें