कबड्डी में ब्लू और आयुष टीमें रहीं विजेता
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। वीरवार को हर्बल पार्क में अंडर-14 व अंडर-17 आयु वर्ग की टीमों के लिए कबड्डी मैच का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यातिथि के रूप में बजरंग विवेक ने शिरकत की। अंडर-14 में रेड व ब्लू टीम के बीच मैच हुआ। ब्लू टीम 20-18 के अंतर से रेड टीम को हराकर विजयी रही। विजेता टीम को 2100 व ब्लू टीम के खिलाड़ियों को 1100 रुपये की इनामी राशि दी गई। वही अंडर-17 आयु वर्ग के हुए कबड्डी मैच में आयुष टीम विजेता रही। आयुष टीम ने जोश टीम को 30-26 के अंतर से मात दी। इसके बाद रस्साकसी मैच का भी आयोजन किया गया। इसमें वरिष्ठ नागरिक की टीम ने युवा टीम 2-1 के अंतर से हराया। इस अवसर पर सतबीर शर्मा, जयभगवान, नरेश भनवाला व सुरेंद्र मौजूद रहे।