फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरोदी में आठमान का विशाल भंडारा 13-14 मई को

विज्ञापन
विज्ञापन
धरोदी में आठमान का भंडारा 13 व 14 मई को
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना। धरोदी गांव के बाबा जमीननाथ आसन के तत्वावधान में 13 व 14 मई को आठमान का विशाल भंडारा, मूर्ति स्थापना व शंखढाल समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें बड़े-बड़े संत-महात्मा भाग लेंगे। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ बतौर मुख्यातिथि शरीक होंगे। सौंगल के महंत पीर गणेश नाथ महाराज व गोरखपुर के योगी राजनाथ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। श्री सिद्ध बाबा जमीननाथ आसन के महंत योगी बाबा खिलाड़ी नाथ ने बताया कि कार्यक्रम में हजारों संत भाग लेंगे। इनके स्वागत की तैयारियां पूरे गांव में चल रही है। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के अलावा आठों पीर अस्थल बोहर (रोहतक), सौंगल (कैथल), कौथ कलां (हिसार), उझाना (जींद), हीरोकलां (पंजाब), धनौरी (जींद), रायसन (कुरुक्षेत्र) व पिहोवा (कुरुक्षेत्र) डेरे के प्रमुख शरीक होंगे। मंदिर में मूर्ति स्थापना भी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें