फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का एटीएम कार्ड बदलकर निकाले 56 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। हथवाला गांव निवासी एक महिला का एटीएम कार्ड बदल कर उसके बैंक खाते से 56 हजार रुपये निकाल लिए। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हथवाला गांव निवासी जोगेंद्र कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह जुलाना एसबीआई के एटीएम से पैसे निकालने के लिए गई थी। इस दौरान वहां पास मौजूद एक युवक ने सहायता के नाम पर उसका एटीएम कार्ड लेकर दो हजार रुपये निकाल कर दे दिए। इस दौरान उसने धोखे से उसका एटीएम बदल लिया और बाद में उसके फोन पर 30 हजार रुपये निकाले जाने तथा 26 हजार रुपये किसी प्रद्युम्न चौधरी नाम के खाते में ट्रांसफर करने का मैसेज आया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर प्रद्युम्न के खिलाफ चोरी तथा धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें