फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी देकर किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
मेधावी छात्रों को स्कूटी देकर किया सम्मानित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। इंडस पब्लिक स्कूल में मंगलवार को मेरिट सायं कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर डीसी अमित खत्री रहे। स्कूल प्रांगण में बच्चों ने विभिन्न तरह की रंगोलियां बनाई। इंडस ग्रुप के निदेशक सुभाष श्योराण ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए स्कूल की उपलब्धिों के बारे में विस्तार से बताया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस में स्वागत गीत, हरियाणवी नृत्य, पंजाबी नृत्य, गुग्गा पीर नृत्य, देश भक्ति नृत्य, पश्चिमी नृत्य आदि दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम कक्षा आठवीं से 12वीं तक के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। कक्षा आठवीं, नौवीं के प्रथम 10 स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों, कक्षा 10वीं के 10 सीजीपीए प्राप्त करने वाले 145 विद्यार्थियों व कक्षा 11वीं के विज्ञान, कॉमर्स व आर्ट्स के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कक्षा 12वीं के निपुण जैन (कॉमर्स) को हरियाणा में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर डीसी ने स्कूटी व मोमेंटों देकर सम्मानित किया। मेडिकल संकाय में सूक्ष्म को जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर स्कूटी दे कर सम्मानित किया गया। नॉन मेडिकल में साहिल ढांडा को जिला स्तर पर प्रथम रहने पर स्कूटी देकर स्म्मानित किया। कक्षा 12वीं के 145 विद्यार्थियों को मेरिट प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया व अपने-अपने संकाय में विद्यालय में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 5100, 3100, 2100 रुपये देकर सम्मानित किया। डीसी अमित खत्री ने कहा कि गर्व की बात है वह होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित कर रहे है। उन्होंने संास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि बच्चों ने अपने गीत व नृत्यों के माध्यम से पूरे भारत का भ्रमण करवा दिया। इस अवसर पर प्राचार्य अरुणा शर्मा, निदेशक इंडस स्कूल रचना श्योराण, इंडस स्कूल महम के चैयरमैन एसपी राणा, इंडस स्कूल पिल्लूखेड़ा के चैयरमैन महेन्द्र श्योकद, प्रशासक इंडस गु्रप आरसी पंवार, उपप्राचार्य प्रवीन कुमार व मुख्य अध्यापिका गुरमितकौर उपस्थित रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें