फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघर्ष समिति के चंदे का विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जाट आरक्षण संघर्ष समिति के पूर्व प्रधान बीरभान ढूल की अध्यक्षता में वीरवार को जाट धर्मशाला में बैठक हुई। जाट आरक्षण संघर्ष समिति के पूर्व प्रधान बीरभान ढूल ने एक बार फिर जाट आरक्षण संघर्ष समिति में पर सवाल उठाते हुए कहा कि यशपाल मलिक कैशियर के साथ मिलकर खाते से सारे पास निकाल लिए है, और खाप पंचायतों के बीच में चेक दे दिया गया और बाद में जाट सेवा संघ के नाम से बैंक में खोला गया खाता बंद कर दिया गया। वीरवार को जाट धर्मशाला में चंदे विवाद को सुलझाने के लिए एकत्रित हुई, लेकिन एक बार फिर से चंदे का विवाद गरमा गया और जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्षता पर हेराफेरी करने का आरोप लगाया। बीरभान ढूल ने कहा कि कैथल जिले में 31 लाख, झज्जर में 61 लाख व जींद में 37 लाख 85 हजार 522 रुपये चंदे की राशि एकत्रित कर अपने निजी कार्य में खर्च करना चाहते थे, ऐसे में रोहतक में एकत्रित चंदे को भी सार्वजनिक किया जाए। आरोप लगाते हुए कहा कि यशपाल मलिक लोगों के साथ धोख कर पैसे हड़पने चाहते है। इस मौके पर किताब सिंह भनवाला, ईश्वर सिंह कंडेला, महेंद्र सिंह जागलान, नफे सिंह कुंडू, रामदिया, ओम सिंह सांगवान, होशियार सिंह गिल, डॉ. बलवीर बीबीपुर, मेहर सिंह पौकरी खेड़ी, जगबीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें