फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नपा कर्मियों ने झाड़ू प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जुलाना। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर कर्मचारी नेता ईश्वर ठाकुर और सीटू नेता सुभाष पांचाल की अध्यक्षता में नपा कर्मचारियों ने जुलाना में झाड़ू प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सीटू नेता सुभाष पांचाल ने कहा कि सरकार स्वच्छता व स्मार्ट सिटी के नाम पर मात्र वाहवाही लूटने पर लगी है। हरियाणा सरकार की वादाखिलाफी, आउटसोर्सिंग और निजीकरण की नीतियों पर रोक लगाने, समान काम के लिए समान वेतन देने, सातवें वेतन आयोग का लाभ देने व अन्य मांगों का समाधान करवाने पर विफल रही है। सरकार की वादाखिलाफी के कारण यूनियन ने राज्यव्यापी आंदोलन करने का फैसला लिया है। पांचाल ने कहा कि सफाई कर्मचारियों को सुरक्षा के उपकरण उपलब्ध करवाया जाएं और कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। इसके अलावा ठेकेदारी प्रथा खत्म कर निजीकरण पर रोक लगाई जाए। अगर सरकार इन मांगों को पूरा नहीं करती तो सफाई कर्मचारी 12,13 और 14 जुलाई को पूरे हरियाणा प्रदेश में हड़ताल पर रहेंगे। नपा के रिटायर्ड कर्मचारी रमेश दरोगा ने कहा पूरे हरियाणा प्रदेश में 80 शहरों और 6841 गांव में 25,000 सफाई कर्मचारी कार्यरत हैं। जबकि हरियाणा की आबादी ढाई करोड़ है। ढाई करोड़ आबादी के अनुपात में 62,000 कर्मचारियों की जरूरत है। इन्हीं मांगों को लेकर नगर पालिका कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ झाडू़ प्रदर्शन किया। इस मौके पर अमित कुमार, नरेंद्र, सुरेश, निकी, सुनीता, रोशन, गुड्डी, रोहताश मौजूद रहे।
नपा कर्मियों ने झाड़ू प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
मांगें न मानने पर 12,13,14 को पूरे प्रदेश में सफाई कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें