फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैचरी में आग लगने से अंडे व 35 मशीने जलने के कारण करोड़ का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
हैचरी में आग लगने से अंडे और सामान जला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों। गांव बडौद मेें स्थित एक हैचरी में संदिग्ध हालात मेें आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि परी हैचरी का सामान जलकर राख हो गया। मामले की सूचना दमकल विभाग को दी गई। सफीदों व अंसध की दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। हैचरी मालिक ने दावा किया है कि इस आग से उस दो से ढाई करोड़ रुपयेे का नुकसान हुआ है। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हैचरी मालिक ईश्वर शर्मा ने बताया कि शनिवार देर शाम को अज्ञात कारणों के चलते हैचरी में आग लगी गई। जब तक कुछ समझ पाते, तब तक पुरी हैचरी में आग लग गई। जिससे करीब 35 मशीनें, कई हैच, अंडों की ट्रे, बॉक्स और अंडों से भरा गोदाम सहित काफी सामान चल कर राख हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें