सफीदों। रामपुरा रोड पर सड़क हादसे में रामपुरा गांव निवासी भगवंत की मौत हो गई। भगवंत बारहवीं कक्षा का छात्र था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सफीदों के सामान्य अस्पताल पहुंचा दिया है। पुलिस के अनुसार भगवंत गांव सिंघपुरा गुरुद्वारे में मत्था टेक कर घर वापस लौट रहा था। रामपुरा रोड पर वीर भवन के पास हुडा सेक्टरों में खंभे लेकर आए एक ट्रैक्टर ने अचानक मोड़ कर दिया। इससे भगवंत की बाइक उसमें टकरा गई। दुर्घटना में भगवंत का चेहरा बुरी तरह जख्मी हो गया। ज्यादा चोट होने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में मानवता को शर्मसार करने वाला वाकया भी सामने आया। दुर्घटना में भगवंत का मोबाइल पास ही गिर गया था। कुछ ही देर में मोबाइल वहां से गायब हो गया। इस बात का पता जब चला जब लोगों ने उसके परिवार को सुचना देने के लिए फोन करने की सोची। इस घटना में घायल पड़े भगवंत को समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया गया।