फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर परिषद के चेयरमैन व वाइस चेयरमैन की पद बचाने की कवायद

विज्ञापन
विज्ञापन
चेयरमैनी बचाने के लिए पार्षदों को किया भूमिगत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना। शहर के 16 पार्षदों के नगर परिषद के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के खिलाफ लामबंद होकर अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग के बाद चेयरमैन सुरेश पप्पू व वाइस चेयरमैन कृष्ण मोर ने भी अपने पद बचाने की कवायद शुरू कर दी है। इधर इनके विरोधी भी फूंक फूंक कर कदम रख रहे हैं। इसी कड़ी में कई पार्षदों को भूमिगत किया गया है। गौरतलब है कि नगर परिषद नरवाना में 23 पार्षद हैं। चेयरमैन और वाइस चेयरमैन को पद से हटाने के लिए दो तिहाई पार्षदों की आवश्यकता होती है, जिनमें से 16 पार्षदों ने एकजुट होकर उपायुक्त को शपथ पत्र दिया और अविश्वास प्रस्ताव लाने की तारीख निश्चित करने की मांग की है। सुरेश पप्पू यह भी प्रचार कर रहे हैं कि उनके पास 16 से ज्यादा पार्षद हैं। चेयरमैन के हटने और बचने का फैसला एक पार्षद के वोट पर टिका है। चेयरमैन सुरेश पप्पू ने अपना पद बचाने की कवायद शुरू की है। जुलाई माह में भी 16 पार्षदों ने एकजुट होकर सुरेश पप्पू को हटाने की कवायद शुरू की थी। उस समय वार्ड छह के पार्षद अजय जांगड़ा विरोधियों से हटकर सुरेश पप्पू के खेमे में चले गए थे जिस कारण उपायुक्त को शपथ पत्र नहीं सौंपे जा सके थे। पांच माह के बाद फिर पार्षद एकजुट हुए और उपायुक्त को शपथ पत्र देकर अविश्वास प्रस्ताव लाने की गुहार लगाई है। यह बात और है कि सुरेश पप्पू भाजपा से संबंध रखते हैं, जबकि कांग्रेस पार्षद इन्हें समर्थन कर रहे है। दूसरे भाजपा विधायक सुरेश पप्पू को हटाने को उतारू हैं। अब देखना है कि सुरेश पप्पू अपनी कुर्सी बचाने में सफल होते हैं या विरोधियों को हटाने में कामयाब होते है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें