‘भूमि नहीं पैसा पूजन कर रहे यशपाल मलिक’
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। बीरभान गुट के सदस्य किताब सिंह बनवाला ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि 26 नवंबर को रोहतक के गांव जसिया में होने वाली रैली में अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक भूमि पूजन नहीं पैसा पूजन कर रहे हैं, लेकिन जन्म दिवस के नाम पर 26 नवंबर को रैली कर रहे हैं, और इसी प्रकार सांसद राजकुमार सैनी महात्मा फुले के जन्म दिन के उपलक्ष्य में 26 नवंबर को ही जींद में रैली कर रहे हैं। जबकि महात्मा फुले का जन्मदिन 28 नवंबर को पड़ता है। यशपाल मलिक और राजकुमार सैनी दोनों ही भाजपा सरकार और विशेष कर मुख्यमंत्री खट्टर और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के इशारे पर वास्तविक जन्म दिवस के बजाय 26 नवंबर को रैलियां कर रहे हैं। वाला ने कहा कि भाजपा ने राजकुमार सैनी को जाट और नॉन जाट में मतभेद पैदा करने और यशपाल मलिक को जाटों में ही फूट डालने का ठेका दिया है। कुछ स्वार्थी लोग यशपाल का समर्थन कर रहे हैं। जबकि यशपाल के समर्थकों का गांव में जबरदस्त विरोध किया जा रहा है। इस मौके पर सुबेदार बलबीर सिंह, होशियार सिंह गिल, चांदरूप मलिक, मदन मलिक और सुरजभान मौजूद रहे।