फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनाने की कवायद तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
कुश्ती का खेल हमारा परंपरागत खेल: नांदल
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जुलाना। प्रदेश में कुश्ती को मजबूती के साथ प्रभावी बनाने की कवायद हरियाणा कुश्ती संघ ने तेज कर दी है। शनिवार को हरियाणा कुश्ती संघ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संघ के प्रधान रोहतास सिंह नांदल की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सर्वसम्मति से कुश्ती को बेहतर बनाने के अनेक निर्णय लिए गए । बैठक को संबोधित करते हुए संघ के प्रधान रोहतास नांदल ने कहा कि सभी जिला प्रधान अपने अपने जिलों में जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन करे ताकि उसके बाद फरवरी महीने में राज्य स्तरीय कुश्ती चैम्पियनशिप करवा कर प्रदेश के खिलाड़ियों को अधिक से अधिक प्रोत्साहन देने का काम किया जा सके। नांदल ने कहा कि कुश्ती का खेल हमारा परंपरागत खेल है जिसको संजोये रखना कुश्ती संघ के साथ प्रदेश के प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। रोहतास नांदल ने कहा कि खिलाड़ी देश की धरोहर है और खेल को बढ़ाना भी एक तरह से देश सेवा का हिस्सा है। कुश्ती संघ के मुख्य संरक्षक प्रदेश के पूर्व डीजीपी डॉ. महेंद्र सिंह मलिक ने कहा कि राज्य स्तरीय कुश्ती चैम्पियनशिप जाट सभा चंडीगढ़ व पंचकुला और चौधरी भरत सिंह मेमोरियल खेल स्कूल निडानी के तत्वावधान में आयोजित की जाएगी। इसमे खिलाड़ियों को मैडल व सर्टिफिकेट के साथ नकद इनाम देकर उत्साहित संघ द्वारा किया जाएगा। संघ के महासचिव सुखबीर पंघाल ने कहा कि फ रवरी 2018 में चौधरी भरत सिंह मेमोरियल खेल स्कूल निडानी में राज्य स्तरीय कुश्ती चैम्पियनशिप का आयोजन होगा। जिसमें कुश्ती जगत से जुड़ी हुई प्रदेश की मुख्य हस्तियां शामिल होकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने का काम करेंगी। इस मौके पर पूर्व डायरेक्टर सुखबीर सिंह पंघाल, कुश्ती संघ के कोषाध्यक्ष नरेश नांदल, खेल स्कूल निडानी से सचिव रणधीर सिंह श्योराण, प्रेम अंतिल, प्रकाश दहिया, रामावतार पहलवान, चांद पहलवान, जोगेंद्र सिंह, लखीराम, संघ के प्रवक्ता आनंद लाठर, खेमचंद कुंडू मौजूद रहे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें