18जेएनडी26: कोचिंग सेंटर जहां पर प्रवेश और निकास का एक ही रास्ता है। संवाद
जींद। जिले में संचालित करीब 160 कोचिंग संस्थानों में से केवल दो संस्थानों के पास ही एनओसी होने का मामला सामने आया है। जांच के दौरान पाया गया कि अधिकांश सेंटर दो मंजिला भवनों में संचालित हो रहे हैं लेकिन सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा। किसी भी संस्थान में प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग गेट नहीं बनाए गए हैं जिससे आपात स्थिति में हादसे का खतरा बना रहता है। कई संस्थानों की गलियां संकरी मिलीं जहां अग्निशमन वाहन पहुंचने में दिक्कत हो सकती है। अधिकतर कोचिंग सेंटर दो मंजिल भवनों में बने हुए है। किसी भी कोचिंग सेंटर का प्रवेश और निकास का रास्ता अलग नहीं है। एक ही रास्ते से बच्चे जाते है और उसी रास्ते से निकलते है।