फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कनाडा भेजने के नाम पर 16 लाख रुपये हड़पे

Wed, 19 Jun 2024 01:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। अलेवा निवासी एक युवक को कनाडा भेजने के नाम पर पिता पुत्र समेत तीन लोगों ने 16 लाख रुपये की राशि हड़प ली। पुलिस ने कैथल के दुबल गांव निवासी आकाश व उसके पिता बिजेंद्र तथा पंजाब के फतेहगढ़ के गोबिंद मंडी निवासी दलजीत के खिलाफ धोखाधड़ी व जान से मारने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

अलेवा थाना पुलिस को दी शिकायत में अलेवा निवासी रणबीर ने बताया कि वह लगभग दो वर्ष पहले कैथल जिले के दुबल गांव में अपनी बुआ के घर गया हुआ था। इस दौरान वहां पर उसके बुआ के लडक़े कु लदीप के पास गांव का ही आकाश व उसका पिता बिजेंद्र आए और बताया कि वह विदेश भेजने का काम करते हैं।
इस दौरान उन्होंने अपने बेटे विपिन को कनाडा भेजने की बात कही, तो आरोपियों बिजेन्द्र सिंह व आकाश ने 23 लाख रुपये में कनाडा भेजने का आश्वासन दिया। जिसके बाद उन्होंने उनकी मुलाकात दलजीत से भी करवाई। उन्होंने कई बार में तीनों आरोपियों के खाते में तो कुछ नकदी के तौर पर 16 लाख रुपये दे दिए थे, बाकि रुपये कनाडा पहुंचने के बाद देने थे।
विज्ञापन

आरोपियों ने 28 मई 2022 को उनको कनाडा का वर्क वीजा दिखाया गया। तीन जून 2022 को विपिन के नाम से बुक करवाई टिकट व्हाटसअप पर पीडीएफ के माध्यम से आरोपियों ने भेजी। जब वह दिल्ली एयरपोर्ट पर गए और टिकट की जांच करवाई तो वह फर्जी मिली। इस दौरान उन्होंने आरोपियों से राशि वापस मांगी तो उनको जान से मारने की धमकी दी गई और रुपये देने से मना कर दिया। इस मामले में अलेवा थाना के जांच अधिकारी राजेश ने बताया कि पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी व इमीग्रेशन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें