फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: खेतों में आग लगने से 16 एकड़ में गेहूं के अवशेष जले

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। रधाना गांव में रविवार रात फसल अवशेषों में आग लग गई। इसमें 16 एकड़ में फसल अवशेष जल गए। आग की घटना से दो घंटे पहले ही कंबाइन से गेहूं निकाली गई थी। बताया जा रहा है कि ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है।
विज्ञापन

रविवार रात करीब नौ बजे लाइट आई तो उसी दौरान खेत में लगे ट्रांसफार्मर से चिंगारी निकली। इससे खेत में फसल अवशेष में आग लग गई जो कुछ ही मिनटों में गंभीर रूप ले गई। करीब 16 एकड़ जमीन में फसल अवशेष जल गए। किसान शमशेर की छह एकड़, बिजेंद्र की दो एकड़, भोला की चार एकड़, ढीला की डेढ़ एकड़ में फसल अवशेष जलकर राख हो गए। किसानों ने ट्रैक्टरों के जरिए चारों तरफ की जमीन को हैरो के साथ मिट्टी खोदी और फायर ब्रिगेड की गाड़ी आने के बाद आग पर काबू पाया गया। किसान रोहित ने बताया कि फायर ब्रिगेड को सूचना देने के काफी देर बाद गाड़ी पहुंची, तब तक किसानों ने अपने लेवल पर ही आग पर काबू पा लिया था। किसानों ने बताया कि रविवार शाम को ही आग की घटना से दो घंटे पहले कंबाइन की सहायता से गेहूं निकाल कर घर ले गए थे। घर पर गेहूं उतार रहे थे, तभी सूचना मिली की खेत में आग लग गई। वह तुरंत खेतों की तरफ दौड़ पड़े। किसानों ने बताया कि फसल अवशेष से तूड़ी बनानी थी लेकिन यह जलकर राख हो गए, इससे उन्हें काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें