फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बीएससी इन फिजिकल साइंस में 300 में से 158 सीट अब भी खाली

विज्ञापन
25जेएनडी30: राजकीय पीजी कॉलेज में रिक्त सीटों पर दाखिला लेने आए विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीजींद। उच्चतर शिक्षा विभाग ने कॉलेजों में बची खाली सीटों को भरने के लिए बुधवार को एक दिन के लिए यूजी कोर्स में दाखिले के लिए पोर्टल खोला था। उच्चतर शिक्षा विभाग का उद्देश्य था कि जिन विद्यार्थियों को किन्हीं कारणों के चलते दाखिले से अब तक वंचित रहना पड़ा है। वह दाखिला लेकर अपनी पढ़ाई को पूरी कर सकते हैं।
विज्ञापन




इसके विपरित बहुत ही कम विद्यार्थियों ने बुधवार दाखिला लिया। अभी भी कॉलेजों में ज्यादा संख्या में सीट रिक्त हैं। यूजी व पीजी कोर्स के द्वितीय व तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए 25 सितंबर तक फीस जमा करवाने की तारीख बढ़ाई थी। शहर के राजकीय पीजी कॉलेज में बीए आर्ट्स में 600 में से पांच, बीए ज्योग्राफी में 40 में से एक, बीबीए में 40 में से दो, बीकॉम में 220 में से 77, बीसीए में 120 में से तीन, बेचलर ऑफ साइंस इन लाइफ साइंस में 150 में से 19 व बेचलर ऑफ साइंस इन फिजिकल साइंस में 300 में से 158 सीट खाली बची हुई हैं।
राजकीय कॉलेज सफीदों में 400 में से 17, बीकॉम में 160 में से 88, बीए इंग्लिश ऑनर्स में 40 में से 26, बीएससी फिजिकल साइंस में 120 में से 68 व बीएससी फिजिकल साइंस में 60 में से 11 सीट खाली बची हुई हैं। यूजी कोर्स में अभी लगभग 15 प्रतिशत सीट खाली बची हुई हैं। उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा यूजी कोर्स में पांच जुलाई से लेकर 15 जुलाई तक दो मेरिट लिस्ट के आधार पर दाखिले हुए थे। इसके बाद खाली बची सीटों पर 17 जुलाई से लेकर 30 जुलाई तक लेट फीस के साथ दाखिले हुए थे। फिर भी यूजी कोर्स में सीट खाली बच गई थी, तो उच्चतर शिक्षा विभाग ने पांच अगस्त को दोबारा से पत्र जारी कर 14 अगस्त तक दाखिले के लिए पोर्टल खोल दिया था। इसके बाद भी यूजी कोर्स में सीट नहीं भरी। उच्चतर शिक्षा विभाग ने यूजी कोर्स में दाखिले को लेकर 21 अगस्त को दोबारा से पोर्टल खोला था। इसके तहत यूजी कोर्स में 21 से 30 अगस्त तक ओपन काउंसिलिंग के तहत कॉलेज स्तर पर दाखिले हुए थे। कॉलेजों में खाली सीट रहने के चलते अब उच्चतर शिक्षा विभाग ने बुधवार को एक दिन के लिए फिर से पोर्टल खोला, लेकिन अभी भी कॉलेजों में सीट खाली बची हुई हैं।
विज्ञापन



वर्जन

एक दिन के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग ने खोला था पोर्टल
यूजी कोर्स में खाली सीटों पर दाखिले के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग ने बुधवार को एक दिन के लिए पोर्टल खोला था। अभी भी कॉलेज में कुछ संकायों में सीट खाली बची हुई हैं। वहीं, यूजी व पीजी कोर्स के द्वितीय व तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए विद्यार्थी 25 सितंबर तक अपनी फीस जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन


-डॉ. सत्यवान मलिक, प्राचार्य, राजकीय पीजी कॉलेज जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें