फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाखिला देने से इनकार करते प्रिंसिपल का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। नियम 134ए के तहत पहली लिस्ट में दाखिला मिलने की तारीख को बढ़ा दिया गया है। मगर कई स्कूल ऐसे हैं जो बच्चों को दाखिला देने के लिए तैयार नहीं है। ऐसा ही एक वीडियो एक निजी स्कूल के प्राचार्य का वायरल हुआ है, जिसमें वह बच्चे के अभिभावक से यह कह रहा है कि वह दाखिला नहीं देगा। उसने डीईओ द्वारा भेजे जाने का हवाला देता है तो प्रिंसिपल उसे झिड़क देता है और कहता है कि स्कूल उसे चलाना है डीईओ को नहीं। एक तरफ जहां निजी स्कूलों द्वारा विद्यार्थियों को दाखिला देने में आनाकानी की जा रही है, दो माह से बच्चों के अभिभावक बच्चों का दाखिला करवाने के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। अगर निजी स्कूल वालों से दाखिला देने की बात करते हैं तरह-तरह की कंडीशन लगाकर उन्हें परेशान करते हैं। इसी बीच नियम 134-ए के तहत दाखिला करवाने पहुंचे एक अभिभावक को स्कूल का प्राचार्य दाखिला नहीं देने की बात कहता है। उचाना क्षेत्र के स्कूल के वायरल हुए वीडियो में बच्चे का अभिभावक जब दाखिले के लिए जाता है तो उससे ट्रांस्पोर्ट के नाम पर अनाप-शनाप फीस मांगी जा रही है। जब वह शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा भेजे जाने का हवाला देता है तो प्राचार्य कहता है कि कौन डीईओ, मुझे किसी डीईओ से मतलब नहीं है। स्कूल मुझे चलाना है, डीईओ को नहीं। गौरतलब है कि इस मामले में अभिभावकों का कहना है कि उनसे तीन किलोमीटर दूर से बच्चा भेजने के लिए प्रति माह एक हजार रुपये फीस मांगी जा रही है। साथ ही पुस्तकें व वर्दी भी स्कूल से ही खरीदने के लिए कहा जा रहा है। इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता रूहिल का कहना है कि जो स्कूल अलॉट किया गया है, उसे दाखिला देना होगा। हां ट्रांस्पोर्ट के पैसे स्कूल ले सकता है, लेकिन यदि पैसे सामान्य से अधिक मांगे जा रहे हैं तो इस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें