फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: विदेश भेजने के नाम पर ठगे साढ़े 15 लाख, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदों। विदेश भेजने के नाम पर साढ़े 15 लाख रुपये ठगने पर सफीदों पुलिस सफीदों के वार्ड चार निवासी बलवान जांगड़ा व अंटा गांव निवासी हाल आबाद पानीपत निवासी शैलेन्द्र के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में अंटा गांव निवासी सोमबीर ने कहा कि आरोपी बलवान ने उसे बताया कि वह काफी लड़कों को वर्क परमिट पर अलग-अलग देशों में भेज चुका है। बलवान ने कहा कि वह उसके लडक़े समीर व भानजे विशाल को आस्ट्रेलिया में नौकरी के लिए भिजवा देगा। वह उसकी बातों में आ गया। 10 दिनों के भीतर आस्ट्रेलिया भेजने के लिए 20 लाख रुपये में बातचीत तय हो गई। एक नवंबर 2023 को उसने अपने लडक़े व भानजे के पासपोर्ट व अन्य जरूरी कागजात आरोपी बलवान को दे दिए। उसी दिन छह लाख रुपये आरोपी को दे दिए। आस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद रुपये दिए जाने थे। आठ नवंबर 2023 को आरोपी बलवान के कहने पर उसने एक लाख रुपये चेक के माध्यम से दिए। 6 दिसंबर 2023 को बलवान ने बताया कि दोनों लड़कों का दुबई का वीजा आ गया है तथा वह खुद पहले दोनों को दुबई लेकर जाएगा और एक सप्ताह के बाद आरोपी शैलेंद की मदद से आस्ट्रेलिया भिजवाएगा। इसके लिए उसे दोनों की दुबई की टिकट बुक करवाने के लिए कहा। उसने 80 हजार रुपये खर्च करके दुबई की टिकट बुक करवा दी। आठ दिसंबर 2023 की रात को बलवान उसके लड़के व भानजे को दुबई ले गया। दुबई पहुंचने के बाद बलवान ने एयरपोर्ट पर दोनों को शैलेंद्र से मिलवाया। दुबई पहुंचते ही बलवान ने उसके लडक़े के पास जो 2000 दीरहम (दुबई की करंसी जिसकी रूपयों मे कीमत 48000 रुपये है) थी, आरोपी शैलेंद्र को दिलवा दी और बकाया पैसों की मांग करनी शुरू कर दी। आरोपी ने व्हाटस्एप पर मैसेज भेजकर कहा कि एक सप्ताह के अंदर-अंदर बकाया राशि अदा नहीं किए तो आस्ट्रेलिया भेजने में दिक्कत होगी। जिस पर उसने राशि आरोपियों को साढ़े 15 लाख रुपये अदा कर दिए। जिसके बाद आरापियों ने दोनों को आस्ट्रेलिया भिजवाने की बात कही। इसके लगभग 25 दिन बाद आरोपी दोनों को आस्ट्रेलिया भेजने की बजाए भारत वापस ले आए। अब आरोपी न तो दोनों को विदेश भेज रहे और न ही उनके रुपये दे रहे। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों बलवान व शैलेंद्र के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें