सुरजाखेड़ा गांव में बिजली के हाई वोल्टेज से कई घरों शॉर्ट सर्किट से लगी आग
अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना। बुधवार अल सुबह सुरजाखेड़ा गांव में हाई वोल्टेज से कई घरों में बिजली उपकरण जल गए। इससे एक घर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे टीवी, फ्रिज, कूलर सहित घर में रखा कीमती सामान जलकर खाक हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि इसमें एक घर में इनवर्टर, मोबाइल चार्जर, टीवी धमाके के साथ जल गए और थोड़ी देर बाद ग्रामीणों को एक घर से धुआं उठता दिखाई दिया। ग्रामीणों ने जब मौके पर जाकर देखा तो घर में आग लगी थी और जरूरी सामान जल रहा था। उन्होेंने सूझबूझ दिखाकर आग पर काबू पाया। ग्रामीण ऋषिपाल, सुभाष, रोहताश, जगदीश ने बताया कि मुकेश पुत्र अनिरुद्ध परिवार सहित घर से बाहर गया था। उन्होंने बताया कि पड़ोसियों की मदद से घर का ताला तोड़कर आग पर काबू पाया। लोगों ने बताया कि बिजली के हाई वोल्टेज से रोहताश के टीवी व इनवर्टर और जगदीश का भी इनवर्टर जल गया है।