फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पहुंचे नरवाना, लोगों से हुए रूबरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर वीरवार देर शाम नरवाना पहुंचे। उन्होंने ढाकल गांव में जिला पार्षद अमित ढाकल के निवास पर चाय पर लोगों से चर्चा की और यहां लोगों से रूबरू होते हुए उनकी समस्याएं सुनी। मुख्यमंत्री को देखने व उनसे मिलने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे, लेकिन ज्यादातर लोग मुख्यमंत्री से मिल नहीं पाए। इसके बाद वे नरवाना में हरियल लोक निर्माण विश्राम गृह पहुंचे। मुख्यमंत्री यहां भी लोगों से रूबरू हुए। इस मौके पर उचाना विधायक प्रेमलता, भाजपा नेत्री सुनीता दुग्गल, भाजपा प्रदेश सचिव जवाहर सैनी, जिलाध्यक्ष अमरपाल राणा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश शर्मा, वरिष्ठ नेता सीताराम बागड़ी, निगरानी कमेटी के चेयरमैन रिछपाल शर्मा, नरवाना शहरी मंडल अध्यक्ष ईश्वर गोयल, नरवाना मंडल प्रभारी हरेंद्र श्योकंद, भाजपा नेत्री संतोष दनौदा, रामफल लोट, हंसराज समैण व भारत भूषण गर्ग सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री वीरवार रात को लोक निर्माण विश्राम गृह में ही रुकेंगे और शुक्रवार सुबह यहां कई परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें