घर से नकदी और आभूषण चोरी
सफीदों। नगर के वार्ड नंबर नौ के एक मकान में चोरों ने सेंध लगाकर नकदी व आभूषणों चोरी कर ली। वार्ड नंबर नौ के निवासी देवेंद्र सिंह ने सफीदों पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी पानीपत गई हुई थी और वह दोपहर को खाना खाकर कमरे को ताला लगाकर अपने काम पर दुकान पर चला गया था और जैसे ही वह दुकान पर पहुंचा तो पड़ोसी का फोन गया कि घर पर चोरी हो गई है। वह उल्टे पांव मौके पर पहुंचा तो देखा जिस कमरे को ताला लगा हुआ था उसकी खिड़की की जाली को उखड़ी हुई है। वह कमरे के अंदर गया तो देखा के वहां का नजारा ही बदला हुआ है। चोरों ने कमरे की अलमारी तोड़ रखी है और सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा है। इस घटना में चोर उसके घर से नकदी व आभूषण चुराकर ले गए है। मामले की सूचना सफीदों पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।