फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिता में मेघना रही प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चे देश की अनमोल धरोहर: कृष्णा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जींद। पांच दिवसीय जूनियर रेडक्रास प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार समापन हो गया। शिविर में जिले भर के 40 लड़कों, 40 लड़कियों, दस महिला शिक्षकों व दस पुरुष शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के समापन पर डीसी अमित खत्री की माता कृष्णा देवी ने बच्चो को सम्मानित किया। कार्यक्रम में भाषण प्रतियोगिता में जीवनपुर माध्यमिक विद्यालय की मेघना पहले, गुरुकुल विद्या पीठ पांडू पिंडारा की मोनिका दूसरे स्थान पर रही। लड़कों के वर्ग में द्रोणाचार्य स्कूल के हर्षित जैन पहले, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डिफेंस कालोनी के योगेश दूसरे स्थान पर रहे। चित्रकला में द्रोणाचार्य स्कूल की रजनी पहले, माध्यमिक विद्यालय जीवनपुर की मेघना दूसरे स्थान पर रही। लड़कों के वर्ग में जाट स्कूल के अनुज पहले, गोपाल स्कूल के अनीश दूसरे स्थान पर रहे। नृत्य में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की अंजली पहले स्थान पर रही। समूह नृत्य में पांडू पिंडारा हाई स्कूल की आरती पहले स्थान पर रही व सखियां दूसरे स्थान पर रही। बाल आश्रम की दीपिका लड़कियों के वर्ग में रेडक्रास चैम्पियन बनी। जबकि पिंडारा के वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के भूपेंद्र लड़कों के वर्ग में चैम्पियन बने। रेडक्रास तालियां बजाने में राहुल ने खिताब मिला। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कृष्णा देवी ने कहा कि बच्चे देश की अनमोल धरोहर होते है। इनमें राष्ट्र को समर्पित गुणों को सृजन किया जाना चाहिए। जब ऐसे बच्चे अपनी प्रतिभा के बल पर विदेशों या अन्य जगहों पर जाते है तो अपने आदर्श गुणों की छाप छोड़ देते है। विदेशों में इस प्रकार के प्रतिभावान बच्चों के कारण देश को एक विशेष पहचान मिलती है। उन्होंने कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाले बच्चो की प्रशंसा की और कहा कि वह इस विद्या में भी आगे बढ़ सकते है। उन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया। शिविर में मुख्य अध्यापिका सुनीता मलिक, योग प्रशिक्षक सूर्यदेव आर्य, ईश्वर सिंह सांगवान, राजकुमार भोला, रणबीर सिंह, वीरेंद्र बिरोली, राजेश शर्मा ने बच्चो को प्रशिक्षण के दौरान जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें