अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों।
गौरव महारानी पदमावती के जीवन पर बनी फिल्म के विरोध में राजपूत समाज के लोगों द्वारा विरोध किया गया। इस दौरान तहसीलदार रोशनलाल को मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शनकारियों में रणधीर, मंजीत, धर्मबीर, लोकेश, बिजेंद्र राणा ने बताया कि राजपूत समाज की गौरव पद्मावती पर एक हिंदी फिल्मी बनाई जा रही है। फिल्म में निर्देशक द्वारा महारानी पदमावती से संबंधित तथ्यों को तरोड़मरोड़ कर पेश करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि फिल्मकार ने देश के इतिहास से छेड़छाड़ करने की कोशिश की है। इसे समाज के लोग कभी सहन नहीं कर सकते।