फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मेलन को लेकर हुई बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
उचाना। नरवाना की कपास मंडी में दो सितंबर को होने वाले किसान जमावड़ा सम्मेलन को लेकर कपास मंडी में किसान भवन में भाजपा की बैठक हुई। इसमें जोनल प्रभारी, सभी मंडलों, मोर्चो के प्रधानों ने हिस्सा लिया। भाजपा किसान मोर्चे के जिलाध्यक्ष तेजेंद्र ढूल ने मुख्य अतिथि के तौर पर हिस्सा लिया। अध्यक्षता भाजपा हलका विस्तारक लेखराज गर्ग ने की। दो सितंबर को हलके से अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई। जोनल प्रभारी हरेंद्र डूमरखां, संजीव डूमरखां ने बताया कि दो सितंबर को होने वाले सम्मेलन में केंद्रीय इस्पात मंत्री बीरेंद्र सिंह, कृषि मंत्री ओपी धनखड़, राज्य मंत्री कृष्ण बेदी हिस्सा लेंगे। सरकार द्वारा किसान हित में लिए गए फैसलों को लेकर सम्मेलन में जानकारी दी जाएगी। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष रणधीर मंगलपुर, बिजेंद्र घोघड़िया, ऋषिराज भार्गव, जोनल प्रभारी जितेंद्र श्योकंद, गुरनाम पालवां, रिंकू बाबा, अनूप श्योकंद, वीरभान वर्मा, सुरेंद्र गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें