फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: स्कॉलरशिप के लिए 1500 विद्यार्थियों ने किए आवेदन

Sun, 06 Oct 2024 03:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले आर्थिक रुप से कमजोर विद्यार्थियों से नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप के लिए शिक्षा विभाग ने 10 अक्तूबर तक आवेदन मांगे हैं। इस योजना का लाभ उठाने के लिए जिले में अब तक 1500 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। परीक्षा में पास होने वाले विद्यार्थियों को चार वर्ष तक एक हजार रुपये मासिक मिलेंगे।
विज्ञापन


इस योजना में परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों को 9वीं से 12वीं कक्षा तक चार साल हर महीने एक हजार रुपये छात्रवृत्ति के रूप में मिलेंगे। इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। योजना के अनुसार प्रदेशभर से 2337 पात्र विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। एनएमएमएस योजना भारत सरकार द्वारा चलाई गई योजना है। इसका उद्देश्य जरूरतमंद विद्यार्थियों का चयन कर उनका शैक्षणिक विकास करना है। इस परीक्षा में वही विद्यार्थी बैठ सकेंगे, जिन्होंने सरकारी स्कूल से ही सातवीं कक्षा पास की है। जिला गणित विशेषज्ञ आनंद सहारण ने बताया कि एनएमएमएस परीक्षा के लिए विद्यार्थी 10 अक्तूबर तक हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की वेबसाइट व एससीईआरटी की वेबसाइट पर आवेदन किए जा सकेंगे। अब तक जिलेभर में 1500 से अधिक विद्यार्थियों ने आवेदन इस परीक्षा के लिए किया है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें