नरवाना। गढ़ी थाना पुलिस ने हंसडेहर गांव के मकान से 150 लीटर लाहन बरामद की है। पुलिस बुधवार शाम को हंसडेहर गांव के बस अड्डे पर मौजूद थी। उन्हें सूचना मिली कि हंसडेहर निवासी हरिराम अपने मकान में कच्ची शराब निकालकर ड्रम में लाहन रखा हुआ है। उसके बाद पुलिस की टीम बताई जगह पर पहुंची तो हरिराम पुलिस को देखते ही अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। उसके बाद पुलिस ने मकान की तलाशी ली तो वहां से एक ड्रम में 150 लीटर लाहन बरामद हुआ। पुलिस ने हरिराम के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद