फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 15 वर्षीय किशोरी का अपहरण, मामला दर्ज

Mon, 20 Nov 2023 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। शहर की एक काॅलोनी से 15 वर्षीय किशोरी का अपहरण करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में शहर की एक काॅलोनी के व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी सात नवंबर को घर से लापता हो गई थी। उन्होंने आसपास तथा रिश्तेदारियों में भी अपनी बेटी को तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। व्यक्ति ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी का रोहतक के मदीना गांव निवासी अमन ने अपहरण कर उसको कहीं बंधक बनाया हुआ है। शहर थाना पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर अमन के खिलाफ अपहरण व बंधक बनाने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें