फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दोस्त के हादसे में घायल होने की बात कह युवती से ठगे 15 हजार रुपये

Fri, 26 Apr 2024 03:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। व्हाट्सएप पर जानकार की डीपी लगाकर व उसके सड़क दुर्घटना में घायल होने की बात कहकर युवती से इलाज के लिए 15 हजार रुपये ठग लिए। शहर थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। नरवाना निवासी दीक्षा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके व्हाट्सएप पर मैसेज आया, जिसमें बताया गया कि उसके दोस्त का एक्सीडेंट हो गया है। इलाज के लिए रुपयों की जरूरत है। व्हाट्सएप वॉलपेपर पर फोटो उसके दोस्त का लगा हुआ था। इस पर उसने तीन अलग-अलग खातों में कुल 15 हजार रुपये भेज दिए। कुछ समय के बाद उसने अपने दोस्त से संपर्क किया तो उसने बताया कि उसका नंबर हैक हो गया है। जब उसने अपने स्तर पर उन तीनों के अकाउंट को जांचा तो वह पंकज, शामदेव, विशाल पता नामालूम के थे। शहर थाना नरवाना पुलिस ने दीक्षा की शिकायत पर तीनों अज्ञात लोगो के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें