फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शिविर में 15 गर्भवतियों ने करवाई जांच

Tue, 12 Aug 2025 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
11जेएनडी32: महिला मरीज को गुड व चना वितरित करते हुए स्वास्थ्य कर्मी। स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : विधान परिषद सदस्य रामसूरत राजभर विधान परिषद सत्र में शिब्ली नेशनल कालेज आजमगढ़ का मुद्दा उठाते।
विज्ञापन
नरवाना। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सोमवार को नरवाना नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर 10, 11 व 23 अगस्त को हरियाणा के चुनिंदा सरकारी अस्पतालों में लगाया जा रहा है। इसमें नरवाना का नागरिक अस्पताल भी शामिल है।एएनएम सीमा के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में करीब 15 गर्भवतियां जांच के लिए पहुंचीं। अस्पताल की ओर से उन्हें निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा पोषण के लिए गुड़ और चना भी प्रदान किया गया। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार इस अभियान का उद्देश्य गर्भवतियों को समय रहते संपूर्ण जांच और परामर्श देना है जिससे सुरक्षित प्रसव और मातृ मृत्यु दर में कमी लाई जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें