फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में टीबी मुक्त अभियान के तहत 15 चिकित्सा अधिकारियों ने टीबी के मरीजों को लिया गोद

विज्ञापन
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल के जिला क्षय रोग केंद्र में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त अभियान के तहत अस्पताल के 15 चिकित्सा अधिकारियों द्वारा टीबी के मरीजों को गोद लिया गया। इसमें टीबी के मरीजों को छह माह के उपचार के दौरान दी जाने वाली पोषण किट भी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला ने की।
विज्ञापन

डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला ने कहा कि क्षय रोग के प्रति जागरूक होने की जरूरत है। सरकार द्वारा वर्ष 2025 तक भारत को क्षय रोग मुक्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिए आमजन की भागीदारी को भी सुनिश्चित किया जा रहा है। अब कोई भी सामाजिक संस्था या आमजन या अधिकारी टीबी के मरीज को गोद ले सकता है। एक मरीज को गोद लेने पर हर महीने न्यूट्रिएंट्स किट मरीज को दी जानी है। इस किट में न्यूट्रीशन वैल्यू के हिसाब से महीने भर के पोषण आहार की जानकारी वेबसाइट पर मौजूद होगी कि उसे क्या-क्या और कितना मात्रा में होना चाहिए। जो भी मरीज को गोद ले रहा है वह कभी-कभी उस मरीज से कॉल करके उसका हाल चाल भी जान सकता है। न्यूट्रिशियन स्पोर्ट के अलावा गोद लिए हुए मरीज को एडिशनल स्पोर्ट भी किया जा सकता है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. संदीप लोहान ने कहा कि टीबी को समाप्त करने के मकसद से सरकार ने यह पहल की है ताकि समाज आगे आकर इन मरीजों की मदद कर सकें और मरीज बीमारी को हराने में कामयाबी हासिल कर पाए। इस अवसर पर डॉ. वैशाली, डॉ. संदीप, डॉ. सीमा वशिष्ठ, कोमल, नरेश, सरोज मौजूद रहे।
इन चिकित्सकों ने लिए क्षय रोगी गोद
नागरिक अस्पताल के 15 चिकित्सकों ने क्षय रोगियों को गोद लिया। इनमें डॉ. रघुवीर पूनिया, डॉ. मंजू सिंगला, डॉ. राजेश भोला, डॉ. सुषमलता, डॉ. अजय चालिया, डॉ. मोनिका, डॉ. संतलाल, डॉ. प्रदीप, डॉ. नीतू, डॉ. सीमा वशिष्ठ, डॉ. बृजेंद्र, डॉ. अनिल कौशिक, डॉ. संकल्प, डॉ. विशाल वर्मा व डॉ. वैशाली शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें