अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
राष्ट्रीय इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर मंगलवार को जिले भर के निजी चिकित्सक अस्पतालों को बंद कर नई दिल्ली में रोष प्रदर्शन कर करेंगे। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी और पीएनडीटी संयोजक डॉ. सुशील मंगला ने बताया कि मंगलवार को जींद जिले के सभी निजी अस्पताल में 24 घंटों के लिए सामान्य और आपातकालीन सेवाएं बंद रहेंगी। एसोसिएशन के प्रधान डॉ. धर्मपाल खर्ब ने बताया कि डॉक्टर्स अपनी मांगों को लेकर काफी समय से सरकार से वार्ता कर रहे हैं, लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। डॉक्टर्स अस्पतालों में घट रही हिंसा की घटनाओं से चिंतित हैं। केंद्र सरकार को इस संबंध में सख्त कानून बनाना चाहिए।
आज निजी अस्पताल रहेंगे बंद