अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चंढूनी ने कहा कि भाजपा किसानों के मुद्दे से पीछे हट रही है। देश के किसी भी राज्य के किसान को देख ले वह कर्ज के नीचे दब चुका है, लेकिन सरकार किसानों के हालात की तरफ ध्यान नहीं दे रही है। इसके लिए भाकियू देशव्यापी आंदोलन की शुरुआत करेगी। इसकी प्रथम कड़ी में पांच जून को शाहबाद में आलू को सड़कों पर गिराकर किसान विरोध जताएंगे। इसके बाद नौ जून को हिसार, सिरसा व अंबाला में किसान अपनी मांगों को लेकर सांकेतिक तौर पर दो घंटे के लिए मार्गों को जाम करेंगी। अगर इसके बावजूद भी सरकार ने किसानों की मांग की तरफ ध्यान नहीं दिया तो 23 जून से देशभर में आंदोलन की शुरुआत कर दी जाएगी।
मांगों को लेकर आंदोलन की राह पर भाकियू
नौ जून को मांगों को लेकर किसान करेंगे जाम