बिखरे प्रदेश को संवारने के लिए ओमप्रकाश चौटाला का हाथ मजबूत करना जरूरी : दिग्विजय
अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना (जींद)। इनसो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने शुक्रवार शाम स्थानीय बस स्टैंड के सामने इनसो कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी की मजबूती के लिए धरातल पर काम करने के लिए प्रेरित किया। दिग्विजय ने कह कि बिखरे प्रदेश को संवारने के लिए इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला के हाथों को मजबूत करना जरूरी है। इनसो को ताकत देने व नई ऊर्जा का संचार करने के लिए संगठन से जुड़ना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इनसो के दबाव में सरकार को छात्र संघ चुनाव करवाना पड़ा।