फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरजीत श्योकंद ने भाजपा छोड़ कांग्रेस में जताई आस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह का भतीजा कांग्रेस में शामिल
विज्ञापन

उचाना। केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के भतीजे एवं भाजपा विधायक प्रेमलता के पीएस (राजनीतिक सलाहकार) रहे अमरजीत श्योकंद डूमरखां ने अपने साथियों के साथ चंडीगढ़ में कांग्रेस के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मिलकर भाजपा को छोड़कर कांग्रेस में आस्था जताई। इससे पहले केंद्रीय मंत्री के नजदीकी साथी एवं मार्केट कमेटी के चेयरमैन रहे वीरेंद्र घोघड़िया व सर छोटूराम विचार मंच के प्रधान रहे सुरेंद्र श्योकंद भी कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। संदीप खरकभूरा, दीपू काकड़ोद, मनोज खरकभूरा, युद्धबीर भौंसला व रामफल काकड़ोद ने भी कांग्रेस में आस्था जताई। अमरजीत ने कहा कि कोई मान-सम्मान नहीं मिलने की वजह से अपने चाचा बीरेंद्र सिंह व विधायक प्रेमलता को छोड़कर कांग्रेस के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस में शामिल होने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें