फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुमंतू जाति की बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में घुमंतु जाति के लोगों ने शहर में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। घुमंतू जाति के लोगों ने वीरवार को शहर में प्रदर्शन कर सीटीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से राजथल में रह रहे घुमंतू जाति के लोगों ने बताया कि 18 अप्रैल को कुछ युवकों ने झुग्गी में सो रही आठ वर्षीय बच्ची को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर सुनने पर परिजनों ने बच्ची को बचाया और आरेापी फरार हो गए। इसकी सूचना नारनौंद पुलिस को दी। परिजनों का कहना है कि पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की और दो महीने बाद तक भी आरोपी खुले घूम रहे हैं। इसी के विरोध में घुमंतू जाति के लोगों ने वीरवार को नेहरू पार्क से लघु सचिवालय तक प्रदर्शन किया और सरकार व पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। परिजनों का कहना है कि आरोपियों के राजनीतिक संबंध हैं, जिस कारण पुलिस इस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही। प्रदर्शन के बाद लोगों ने सीटीएम सत्यवान मान को ज्ञापन सौंपते हुए मामले की सीबीआई जांच करवाने और आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें