अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
नगर परिषद के उप प्रधान सुभाष जांगड़ा को गोली मारने के आरोप में पुलिस ने नरवाना रोड निवासी मंजीत की मां बीरो देवी और पिता सरताज को काबू किया है। अभी तीन आरोपी पुलिस गिरफ्त बाहर हैं। गौरतलब है कि 22 फरवरी को शिवपुरी कालोनी में सुभाष जांगड़ा को उनके घर के बाहर ही गोली मार दी गई थी। सुभाष जांगड़ा को इलाज पजीआई रोहतक में चल रहा है। सुभाष जांगड़ा की पत्नी दर्शना ने मंजीत, उसकी मां बीरो देवी, पिता सरताज व भाई अमन के साथ हमारे घर में घुस गया और उसके पति को डरा धमका कर रुपयों की डिमांड की। इस पर सुभाष जांगड़ा ने पैसे देने से मना कर दिया। इस पर मंजीत ने सुभाष जांगड़ा को धमकी दी थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी बीरो देवी और सरताज को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।