पिस्तौल के साथ युवक पकड़ा
जींद। उचाना रेलवे स्टेशन के पास से डिटेक्टिव स्टाफ ने एक युवक को काबू कर उसके कब्जे से एक पिस्तौल बरामद किया है। पुलिस ने पकड़े गए युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। डिटेक्टिव स्टाफ कर्मी गत दिवस उचाना रेलवे स्टेशन के निकट गश्त कर रहे थे। उसी दौरान एक युवक पुलिस कर्मियों को देखकर भागने लगा। पुलिस कर्मियों ने पीछा कर युवक को धर दबोचा। तलाशी लिए जाने पर उसके कब्जे से एक पिस्तौल बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए युवक की पहचान गांव घोघड़िया निवासी अनूप उर्फ अन्नू के रूप में हुई। पुलिस ने अनूप उर्फ अन्नू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।