फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी अवैध होर्डिंज

विज्ञापन
विज्ञापन
अगले दो दिन में हटवाएं शहर से सभी अवैध होर्डिंज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। एसडीएम महाबीर प्रसाद ने नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वह जींद शहर से अगले दो दिन के अंदर-अंदर अवैध होर्डिंग्ज हटवाने का काम करे। अगर कोई व्यक्ति अवैध तरीके से लगे होर्डिंग्ज नहीं हटवाता तो उसके खिलाफ संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी डॉ. सुरेश कुमार चौहान ने आदेशों की अनुपालना करते हुए शहर में मुनादी करवाना शुरू करवा दिया है। नागरिकों को सचेत किया जा रहा है कि वे सार्वजनिक अथवा निजी संपत्ति पर अवैध तरीके से लगाए गए होर्डिग्ज हटवा लें अन्यथा उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवा दी जाएगी। एसडीएम ने कहा कि शहर के सौंदर्यीकरण को बढ़ावा देने के लिए नगर परिषद द्वारा लघु सचिवालय से दीवारों पर चित्रकारी करवाना शुरू किया है। इन चित्रों में संदेश छिपे है। कुछ चित्र स्वच्छता के महत्व को बताते है तो कुछ पर्यावरण प्रदूषण से निपटने के लिए आम व्यक्ति को क्या करना चाहिए इसका संदेश देते है। चित्रों में पशुओं के प्रति सकारात्मक सोचए दिव्यांगों को समाज में आगे बढ़ने की प्रेरणा देना, खेलों का महत्व जैसे विषयों को चित्रों के माध्यम से दीवारों पर दिखाया गया है। एसडीएम ने नगरपरिषद के कर्मियों को भी निर्देश दिए है कि वे अपनी ड्यूटी के प्रति सकारात्मक सोच रखते हुए लोगों को सड़कों पर समान रखकर नहीं बेचने की प्रेरणा दें। अक्सर सड़कों पर सामान रख देने से सड़के संकरी हो जाती है और यातायात बाधित होता है। जिसके कारण सड़क दुर्घटनाओं के होने का अंदेशा बना रहता है। नगर परिषद के एमई सतीश, बलराज सिंगला शहर की स्वच्छता व अवैध कब्जों को हटवाने के लिए पूरी तरह से गंभीर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें